लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की एक घटना

No comments :


देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने अपने कार्यकाल के दौरान देश को कई संकटों से उबारा. साफ-सुथरी छवि के कारण ही विपक्षी पार्टियां भी उन्हें आदर और सम्मान देती है. जानिए उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जिसे आप अभी तक नहीं जानते होंगे।

2 अक्टूबर को शास्त्री जी की 114वीं जयंती है। उनका जन्म यूपी के चंदौली जिले के मुगलसराय में हुआ। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण लोग प्यार से 'नन्हे' कहकर ही बुलाया करते थे। जब ये 18 महीने के हुए तब उनके पिता का निधन हो गया। इनकी मां रामदुलारी अपने पिता हजारीलाल के घर मिर्जापुर चली गईं। ननिहाल में रहते हुए उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। वे नदी तैरकर स्कूल जाते थे।



आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें वाराणसी में चाचा के साथ रहने के लिए भेज दिया गया। उनके बाद की शिक्षा हरिश्चन्द्र हाई स्कूल और काशी विद्यापीठ में हुई। देश के सर्वाधिक सम्मानित नेताओं में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम भी बहुत आदर से लिया जाता है। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। आइये जानते हैं शास्त्री जी के जीवन से जुड़ी एक घटना।

शास्त्री जी ने जिम्मेदारी के चलते माँ से छुपाई अपनी पहचान :
एक बार की बात है शास्त्री जी रेलवे के एक कार्यक्रम में आये हुए थे। तभी कुछ देर बाद उनकी माँ भी पूछते पूछते वहाँ पहुंच गई और कहने लगी मेरा बेटा यहाँ आया है। और वो रेलवे मैं काम करता है। वहाँ खड़े लोगों मैं से किसी ने उनसे पूछा क्या नाम है आपके बेटे का तो उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री बताया। यह सुन वहां खड़े सभी लोग अचंभित रह गए। ओर लोग बोलने लगे की वो ,झूठ बोल रही हैं।

शास्त्री जी की माँ बोलने लगी वो यहाँ आये है , और वो यही कही होंगे।
तभी वहां खड़े एक शख्स ने लाल बहादुर जी को दिखाते हुए पूछा वही आपके बेटे है - तभी उनकी माँ बोलने लगी , हाँ हाँ वो ही मेरा बेटा हैं। तब भी उस शख्स को विश्वास नहीं हुआ , उसने शास्त्री जी को इशारा करते हुए उनकी माँ की ओर दिखाया , पूछा क्या वो आपकी माँ हैं।

तभी लाल बहादुर शास्त्री जी उठ कर आये और उन्होंने अपनी पास वाली सीट पर अपनी माँ को बिठाया। कुछ समझ बाद उन्हें घर भेज दिया।माँ के जाने के पश्चात शास्त्री जी ने अपना भाषण शुरू ही किया था जब तक वहां आये एक पत्रकार ने शास्त्री जी से पूछा , अपने अपनी माता जी के आगे भी  भाषण क्यों नहीं दिया ?? 

तब शास्त्री जी ने बताया मेरी माँ को ये नही पता मैं एक रेल मंत्री हूँ। मैंने आज तक अपनी माँ को ये बताया है कि मैं रेलवे मैं एक कर्मचारी हूँ। अगर उन्हें ये पता चल जाएगा कि मैं एक रेल मंत्री हूं , तो वो मुझसे सिफारिश लगाने लगेगी और में उन्हें मना भी नहीं कर पाऊंगा। मेरी माँ को एक अहंकार आ जायेगा। रिश्तों मैं भी दरारे आ जायेगी ।

मैं अपनी जिम्मेदारी के बीच, रिश्तों की दरार नहीं लाना चाहता। शास्त्री जी की यह बात सुनकर वहाँ आये हुये लोग सन्न रहे गए। कार्यक्रम तालियों की गूंज से झूम उठा।

आज भी ऐसे ईमानदार लोगों को याद किया जाता है।







भगवान विष्णु के अवतार हैं श्रीकृष्ण

No comments :


भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप मे देवकी और वसुदेव के घर मे जन्म लिया था। उनका लालन पालन यशोदा और नंद ने किया था। इस अवतार का विस्तृत वर्णन श्रीमद्भागवत पुराण मे मिलता है।

कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। हिन्दू श्रीकृष्ण को ईश्वर मानते हैं, और उन पर अपार श्रद्धा रखते हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं।जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनका सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीकृष्ण का ही था।



यह अवतार उन्होंने वैवस्वत मन्वन्तर के अट्ठाईसवें द्वापर में श्रीकृष्ण के रूप में देवकी के गर्भ से मथुरा के कारागर में लिया था। वास्तविकता तो यह थी इस समय चारों ओर पापकृत्य हो रहे थे। धर्म नाम की कोई भी चीज नहीं रह गई थी। अतः धर्म को स्थापित करने के लिए श्रीकृष्ण अवतरित हुए थे।श्रीकृष्ण में इतने अमित गुण थे कि वे स्वयं उसे नहीं जानते थे, फिर अन्य की तो बात ही क्या है? समस्त देवताओं में श्रीकृष्ण ही ऐसे थे जो इस पृथ्वी पर सोलह कलाओं से पूर्ण होकर अवतरित हुए थे। उन्होंने जो भी कार्य किया उसे अपना महत्वपूर्ण कर्म समझा, अपने कार्य की सिद्धि के लिए उन्होंने साम-दाम-दंड-भेद सभी का उपयोग किया, क्योंकि उनके अवतीर्ण होने का मात्र एक उद्देश्य था कि इस पृथ्वी को पापियों से मुक्त किया जाए। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्होंने जो भी उचित समझा वही किया।

उन्होंने कर्मव्यवस्था को सर्वोपरि माना, कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन को कर्मज्ञान देते हुए उन्होंने गीता की रचना की जो कलिकाल में धर्म में सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है।
   

भगवान श्री राम, विष्णुजी के अवतार थे

No comments :


राम अवतार रामचन्द्र प्राचीन भारत में जन्मे,एक महापुरुष थे।हिन्दू धर्म में, राम, विष्णु के १० अवतारों में से एक हैं। राम, अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। राम की पत्नी का नाम सीता था (जो लक्ष्मी का अवतार मानी जाती है) और इनके तीन भाई थे, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। हनुमान, भगवान राम के, सबसे बडे भक्त माने जाते है।

 राम ने राक्षस जाति के राजा रावण का वध किया| माना जाता है कि राम का जन्म प्राचीन भारत में हुआ था। उनके जन्म के समय का अनुमान सही से नही लगाया जा सका है , परन्तु विशेषज्ञों का मानना है कि राम का जन्म तकरीबन आज से ९,००० वर्ष (७३२३ ईसा पूर्व) हुआ था। धर्म के मार्ग पर चलने वाले राम ने अपने तीनो भाइयों के साथ गुरू वशिष्ठ से शिक्षा प्राप्त की । किशोरवय में विश्वामित्र उन्हे वन में राक्षसों व्दारा मचाए जा रहे उत्पात को समाप्त करने के लिए गये।



 राम के साथ उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी इस कार्य में उनके साथ हो गए। राम ने उस समय ताड़का नामक राक्षसी को मारा तथा मारिच को पलायन के लिए मजबूर किया। इस दौरान ही विश्वमित्र उन्हे मिथिला लेकर गये। वहॉं के विदेह राजा जनक ने अपनी पुत्री के विवाह के लिए एक समारोह आयोजित किया था। भगवान शिव का एक धनुष था जिसपर प्रत्यंचा चढ़ा देने वाले शूर से सीता का विवाह किया जाना था। बहुत सारे राजा महाराजा उस समारोह में पधारे थे । बहुत से राजाओं के प्रयत्न के बाद भी जब धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर धनुष उठा तक नहीं तब विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम ने धनुष उठा कर प्रत्यंचा चढ़ाने की कोशिश की। उनकी प्रत्यंचा चढाने की कोशिश में वह महान धुनुष ही घोर ध्वनि करते हुए टूट गया। महर्षि परशुराम ने जब वह घोर ध्वनि सुनि तो वहॉं आये और अपने गुरू (शिव) का धनुष टूटनें पर रोष व्यक्त करने लगे तब राम ने बीच-बचाव किया। इस प्रकार सीता का विवाह राम से हुआ और परशुराम सहित समस्त लोगो ने आर्शीवाद दिया।

 राजा दशरथ वानप्रस्थ की ओर अग्रसर हो रहे थे अत उन्होने राज्यभार राम को सौंपनें का सोचा। उस समय राम के अन्य दो भाई भरत और शत्रुघ्न अपने ननिहाल कैकेय गए हुए थे। मंथरा, जो रानी कैकेयी की दासी थी, ने कैकेयी को भरमाया कि राजा तुम्हारे साथ गलत कर रहें है। तुम राजा की प्रिय रानी हो तो तुम्हारी संतान को राजा बनना चाहिए पर राजा दशरथ राम को राजा बनाना चाहते हैं। कैकेयी चाहती थी उनके पु्त्र भरत राजा बनें, इसलिए उन्होने राम को, दशरथ द्वरा, १४ वर्ष का वनवास दिलाया। राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन किया। राम की पत्नी सीता, और उनके भाई लक्ष्मण भी वनवास गये थे।
 वनवास के समय रावण ने सीता का हरण किया था। राम, अपने भाई लक्ष्मण के साथ, सीता की खोज मे दर-दर भटक रहे थे, तब वह हनुमान और सुग्रीव नामक दो वानरों से मिले। हनुमान, राम के सबसे बडे भक्त बने। सीता को बचाने के लिये राम ने, हनुमान और वानर सेना की मदद से,रावण से युद्ध किया और उसे परास्त किया था। भगवान राम ने जब रावण को युद्ध में परास्त कर दिया तब उसके छोटे भाई विभीषण को लंका का राजा बना दिया. राम , सीता , लक्षमन और कुछ वानर जन पुष्पक विमान से अयोध्या को प्रस्थान कर गए।वहा सबसे मिलने के बाद राम और सीता अयोध्या के राजा और रानी का पद स्वीकार किया।
   

मानव जीवन में गुरु का क्या मत्व है

1 comment :


एक बार एक शिष्य ने विनम्रतापूर्वक अपने गुरु जी से पूछा  गुरु जी, कुछ लोग कहते हैं  कि जीवन एक संघर्ष है , कुछ अन्य कहते हैं कि जीवन एक खेल है और कुछ जीवन को एक उत्सव की संज्ञा देते हैं। इनमें कौन सही है ? ’गुरु जी ने तत्काल बड़े ही धैर्यपूर्वक उत्तर दिया -‘पुत्र,जिन्हें गुरु नहीं मिला उनके लिए जीवन एक संघर्ष है; जिन्हें गुरु मिल गया उनका जीवन एक खेल है और जो लोग गुरु द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने लगते हैं, मात्र वे ही जीवन को एक उत्सव का नाम देने का साहस जुटा पाते हैं । ’यह उत्तर सुनने के बाद भी शिष्य पूरी तरह से संतुष्ट न था । गुरु जी को इसका आभास हो गया। वे कहने लगे-‘लो,तुम्हें इसी सन्दर्भ में एक कहानी सुनाता हूँ ।ध्यान से सुनोगे तो स्वयं ही अपने प्रश्न का उत्तर पा सकोगे।



उन्होंने जो कहानी सुनाई,वह इस प्रकार थी-एक बार की बात है कि किसी गुरुकुल में तीन शिष्यों नें अपना अध्ययन सम्पूर्ण करने पर अपने गुरु जी से यह बताने के लिए विनती की कि उन्हें गुरुदाक्षिणा में, उनसे क्या चाहिए । गुरु जी पहले तो मंद-मंद मुस्कराये और फिर बड़े स्नेहपूर्वक कहने लगे-‘मुझे तुमसे गुरुदक्षिणा में एक थैला भर के सूखी पत्तियां चाहिए,ला सकोगे?’ वे तीनों मन ही मन बहुत प्रसन्न हुए क्योंकि उन्हें लगा कि वे बड़ी आसानी से अपने गुरु जी की इच्छा पूरी कर सकेंगे । सूखी पत्तियाँ तो जंगल में सर्वत्र बिखरी ही रहती हैं|   वे उत्साहपूर्वक एक ही स्वर में बोले-‘जी गुरु जी, जैसी आपकी आज्ञा ।’

अब वे तीनों शिष्य चलते-चलते एक समीपस्थ जंगल में पहुँच चुके थे । लेकिन यह देखकर कि वहाँ पर तो सूखी पत्तियाँ केवल एक मुट्ठी भर ही थीं ,उनके आश्चर्य का ठिकाना न रहा। वे सोच में पड़ गये कि आखिर जंगल से कौन सूखी पत्तियां उठा कर ले गया होगा? इतने में ही उन्हें दूर से आता हुआ कोई किसान दिखाई दिया । वे उसके पास पहुँच कर, उससे विनम्रतापूर्वक याचना करने लगे कि वह उन्हें केवल एक थैला भर सूखी पत्तियां दे दे ,अब उस किसान ने उनसे क्षमायाचना करते हुए, उन्हें यह बताया कि वह उनकी मदद नहीं कर सकता क्योंकि उसने सूखी पत्तियों का ईंधन के रूप में पहले ही उपयोग कर लिया था । अब, वे तीनों, पास में ही बसे एक गाँव की ओर इस आशा से बढ़ने लगे थे कि हो सकता है वहाँ उस गाँव में उनकी कोई सहायता कर सके । वहाँ पहुँच कर उन्होंने जब एक व्यापारी को देखा तो बड़ी उम्मीद से उससे एक थैला भर सूखी पत्तियां देने के लिए प्रार्थना करने लगे लेकिन उन्हें फिर से एकबार निराशा ही हाथ आई क्योंकि उस व्यापारी ने तो, पहले ही, कुछ पैसे कमाने के लिए सूखी पत्तियों के दोने बनाकर बेच दिए थे लेकिन उस व्यापारी ने उदारता दिखाते हुए उन्हें एक बूढी माँ का पता बताया जो सूखी पत्तियां एकत्रित किया करती थी। पर भाग्य ने यहाँ पर भी उनका साथ  नहीं  दिया क्योंकि वह बूढी माँ तो उन पत्तियों को अलग-अलग करके कई प्रकार की ओषधियाँ बनाया करती थी । अब निराश होकर वे तीनों खाली हाथ ही गुरुकुल लौट गये । गुरु जी ने उन्हें देखते ही स्नेहपूर्वक पूछा- ‘पुत्रो,ले आये गुरुदक्षिणा ?’तीनों ने सर झुका लिया । गुरू जी द्वारा दोबारा पूछे जाने पर उनमें से एक शिष्य कहने लगा- ‘गुरुदेव,हम आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाये । हमने सोचा था कि सूखी पत्तियां तो जंगल में सर्वत्र बिखरी ही रहती होंगी लेकिन बड़े ही आश्चर्य की बात है कि लोग उनका भी कितनी तरह से उपयोग करते हैं । ’गुरु जी फिर पहले ही की तरह मुस्कराते हुए प्रेमपूर्वक बोले-‘निराश क्यों होते हो ?प्रसन्न हो जाओ और यही ज्ञान कि सूखी पत्तियां भी व्यर्थ नहीं हुआ करतीं बल्कि उनके भी अनेक उपयोग हुआ करते हैं; मुझे गुरुदक्षिणा के रूप में दे दो ।’तीनों शिष्य गुरु जी को प्रणाम करके खुशी-खुशी अपने-अपने घर की ओर चले गये ।



वह शिष्य जो गुरु जी की कहानी एकाग्रचित्त हो कर सुन रहा था,अचानक बड़े उत्साह से बोला-‘गुरु जी,अब मुझे अच्छी तरह से ज्ञात हो गया है कि आप क्या कहना चाहते हैं। आप का  संकेत, वस्तुतः इसी ओर है न कि जब सर्वत्र सुलभ सूखी पत्तियां भी निरर्थक या बेकार नहीं होती हैं तो फिर हम कैसे, किसी भी वस्तु या व्यक्ति को छोटा और महत्त्वहीन मान कर उसका तिरस्कार कर सकते हैं?चींटी से लेकर हाथी तक और सुई से लेकर तलवार तक-सभी का अपना-अपना महत्त्व होता है। ’गुरु जी भी तुरंत ही बोले-‘हाँ, पुत्र,मेरे कहने का भी यही तात्पर्य है कि हम जब भी किसी से मिलें तो उसे यथायोग्य मान देने का भरसक प्रयास करें ताकि आपस में स्नेह, सद्भावना,सहानुभूति एवं सहिष्णुता का विस्तार होता रहे और हमारा जीवन संघर्ष के बजाय उत्सव बन सके । दूसरे,यदि जीवन को एक खेल ही माना जाए तो बेहतर यही होगा कि हम  निर्विक्षेप,स्वस्थ एवं शांत प्रतियोगिता में ही भाग लें और अपने निष्पादन तथा निर्माण को ऊंचाई के शिखर पर ले जाने का अथक प्रयास करें ।’अब शिष्य पूरी तरह से संतुष्ट था।

अंततः,मैं यही कहना चाहती हूँ कि यदि हम मन, वचन और कर्म- इन तीनों ही स्तरों पर इस कहानी का मूल्यांकन करें, तो भी यह कहानी खरी ही उतरेगी । सब के प्रति पूर्वाग्रह से मुक्त मन वाला व्यक्ति अपने वचनों से कभी भी किसी को आहत करने का दुःसाहस नहीं करता और उसकी यही ऊर्जा उसके पुरुषार्थ के मार्ग की समस्त बाधाओं को हर लेती है ।वस्तुतः,हमारे जीवन का सबसे बड़ा ‘उत्सव’ पुरुषार्थ ही होता है-ऐसा विद्वानों का मत है ।

Hindi Shayari : Happy Rose Day 2019

2 comments :


चला जा रे SMS बनके गुलाब
होगी सच्ची दोस्ती तो आएगा जवाब
अगर ना आए तो मत होना उदास
बस समझ लेना की मेरे लिए वक्त नहीं था उनके पास
🌷Happy Rose Day🌷











अगर कुछ बनना है तो गुलाब के फूल बनो
क्योंकि ये फूल उसके हाथ में भी खूशबू छोड़ देता है
जो इसे मसल कर फेंक देता है
🌷Happy Rose Day🌷


होठ जैसे पंखुड़ियां मेरी कोमल
कांटों से बचके ज़रा कहीं हो न जाओ घायल
मैं तोहफा बनकर पहुंच जाता हूं जहां
मुझे देख मुस्कुरा देता है सारा जहां
🌷Happy Rose Day🌷



आशिकों के महबूब के पैरों की धूल हूं
हां मैं एक लाल गुलाब का फूल हूं
🌷Happy Rose Day🌷



जैसे गुलाब, गुलाब के गुच्छे बगैर नहीं रह सकता
मेरा सच्चा प्यार आप हो 'मैं तुम्हें प्यार करता हूं
आपके बिना मैं रह नहीं सकता
🌷Happy Rose Day🌷








फूल बनकर मुस्कुराना ज़िंदगी
मुस्कुरा के गम भुलाना ज़िंदगी
जीत कर कोई खुश हो तो क्या हुआ
हार कर खुशियां मनाना भी ज़िंदगी
🌷Happy Rose Day🌷






मेरी दीवानगी की कोई हद नहीं
तेरी सूरत के सिवा मुझे कुछ याद नहीं
मैं गुलाब हूं तेरे गुलशन का
तेरे सिवाए मुझ पर किसी का हक नहीं
🌷Happy Rose Day🌷

जिसे पाया ना जा सके वो जनाब हो तुम
मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो तुम
लोग चाहे कुछ भी कहे लेकिन
मेरी ज़िंदगी का एक सुंदर-सा गुलाब हो तुम
🌷Happy Rose Day🌷

मोहब्बत तो सिर्फ एक इत्तेफाक है
ये तो दो दिलों की मुलाकात है
मोहब्बत ये नहीं देखती कि दिन है या रात है
इसमें तो सिर्फ वफादारी और जज़्बात है
🌷Happy Rose Day🌷


🌷Happy Rose Day wishes 2019🌷

2 comments :



The first day of Valentine's Day week has begun. Marking the first day of the  love week is Rose Day.

Rose is not always meant for
proposing love it also means…….
R- Rare
 O- Ones
 S- Supporting 
 E- Entire life 
Be a ROSE for someone forever
🌷Happy Rose Day🌷









A rose speaks
of love silently,
in a language known
only to the heart
🌷Happy Rose Day🌷


Rose is not always
meant for proposing love
it also means
🌷Happy Rose Day🌷


Rose is not always
meant for proposing love
it also meanm
🌷Happy Rose Day🌷









Here's a rose for you to keep,
and help enlighten your days.
🌷Happy Rose Day🌷

This rose day I wish that all the
thorns on the path of your life be vanquished and your life path be filled with
petals of love, friendship and blessings.
🌷Happy Rose Day🌷

A Rose speaks
of love Silently,
in a Language known
only to the Heart
🌷Happy Rose Day🌷

With this rose,
I reveal all my
thoughts and feelings
 about you that
I have withheld
for so long.
I feel when
I am with you
🌷Happy Rose Day🌷


I am like a rose,
not because of
its beauty, but because
I am able to bloom
and grow with you…
🌷Happy Rose Day🌷

Sending you
a rose to say…
I Love You ! 
🌷Happy Rose Day🌷



A bunch 💐 of
Fresh and lovely
blossoms Just for you
🌷Happy Rose Day🌷