कौन है लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की होने वाली बड़ी बहू?

No comments :

कौन है लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की होने वाली बड़ी बहू?


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की जल्द ही शादी होने वाली है। उनकी शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के बेटे एवं राजद के विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ होने जा रही है जिसकी पुष्टि चंद्रिका राय ने की है। इससे पहले तेजप्रताप की शादी को लेकर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे की शादी के दौरान खूब चर्चा हुई थी।


पहले भी आयी थी चर्चा में तेजप्रताप की शादी


तेजप्रताप की शादी की तब काफी चर्चा हुई थी जब सुशील मोदी के बेटे की शादी में उन्होंने हंगामा करने की धमकी दी थी और खुद की शादी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा था कि वे अपने लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी सुशील मोदी को सौंपते हैं। तेज प्रताप ने कहा था कि बच्चों के लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी घर के बड़े-बुजुर्गों की होती है और ऐसे में वह यह जिम्मेदारी सुशील मोदी को सौंप रहे हैं।

18 अप्रैल को तेज प्रताप और एश्वर्या की सगाई होगी। इसके लिए पटना का मौर्य होटल बुक किया गया है। अगले महीने 12 मई को वेटनरी कॉलेज में शादी का कार्यक्रम हो सकता है। वहीं लालू प्रसाद का इलाज एम्स में हो रहा है।


No comments :

Post a Comment