रूसी मैं बालों की कैसे करे देख रेख

No comments :
अपने बालों से हम सभी को प्यार है. बाल सिर्फ हमारे look का हिस्सा ही नहीं बल्कि हमारे confidence का भी एक main पार्ट है. शीशा सामने आते ही जिस चीज की तरफ हमारी सबसे पहले नजर पड़ती है वह है हमारे बाल. लेकिन जब इन बालों में रूसी पड़ जाती है तो ये हमारे बालों के लिए कई तरह की दिक्कते पैदा कर देती है.रूसी से न सिर्फ हमारे बालो की सुन्दरता खराब होती बल्कि खुजली, रूखापन और बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है. तो चलिए हम जानते है की इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

नींबू से धुलना :-  3-4 नीबुओं के छिलके उतारकर उन्हें 4-5 कप पानी में 15-20 मिनट के लिये उबालें। जब ठंडा हो जाये तो इस घोल से सप्ताह में कम से कम एक बार अपने बालों को धोयें।

मेथी से उपचार:-   2 चम्मच मेंथी को रात भर पानी में भिगोयें और अगली सुबह उन्हें पीस कर लेप बना लें। इस लेप को अपने बालों और सिर पर कम से कम 30 मिनट के लिये लगायें। 30 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह से धुलें। बेहतर परिणाम के लिये इस प्रक्रिया को चार हफ्तों के लिये दोहरायें।


सिरके से उपचार:-   सिरके और पानी की समान मात्रा में मिलाकर एक मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाकर रात भर के लिये छोड़ दें। अगली सुबह अपने बालों को बच्चों वाले सौम्य शैम्पू से धुलें।
दही का घोल:-   अपने सिर और बालों पर थोड़ा सा दही लगाकर कम से से कम एक घण्टे इन्तजार करें। इसके बाद सौम्य शैंपू से इसे अच्छी तरह धो लें। यह प्रक्रिया सप्ताह में कम से कम दो बार करें।

गुनगुने तेल की मालिश :-   बादाम, नारियल या जैतून के गुनगुने तेल से सिर की मालिश करने से रूसी कम होगी। मालिश के बाद तेल को सिर पर रात भर के लिये छोड़ें।
एलोवेरा का प्रयोग :-  नहाने से 20 मिनट पूर्व एलोवेरा जेल अपने सिर पर लगायें। 20 मिनट के लिये छोड़ने के बाद अपने बालों को शैम्पू से धुलें।

No comments :

Post a Comment