बर्फ भी बन सकती है सुंदरता का एक हिस्सा
जब बात आती है सुंदरता के हैक की तो हम बर्फ़ को बहुत नीचा मानते हैं, इसे बनाना काफ़ी आसान है और सबसे बड़ी बात है की ये बिलकुल मुफ़्त है और हमें पता है की ये अब भी आपके फ़्रिज में मौजूद होगा|
चेहरे पर बर्फ़ के टुकड़ों को रगड़ने के अद्बुध फ़ायदे हैं| नीचे दिए गए इसके कुछ फ़ायदे आपके ब्यूटी रूटीन के लिए काफ़ी सही साबित होंगे, इसका इस्तेमाल आपको त्वचा की कई बीमारियों से भी दूर रखेगा।
1. पिम्पल को घटाना :
बर्फ़ का सबसे अच्छा इस्तेमाल आता है आपके दाने को घटाने में| आखिर कार पिम्पल एक हलकी-फुलकी चोट जो होती है| बर्फ़ आपके दानों की लाली और सूजन को कम करता है| जिस तरह ये आपकी चोट को सुन करता है उसी तरह ये आपके दाने की दर्द को कम कर सकता है| अपने दानों पर बर्फ़ लगाते समय ध्यान रखें की आपके दाने बैक्टीरिया से भरपूर हैं तो उसपर आहिस्ता से बर्फ़ लगाएं ।
कैसे लगाएं: अपने मुँह को अच्छे से धोएं और उसे एक तौलिये से पोछें। बर्फ़ के टुकड़े को एक साफ़ पेपर की तौलिये या प्लास्टिक बैग में रखकर उसे अपने दाने के ऊपर 1 मिनट के लिए रखें ।5 मिनट का ब्रेक लें और अगर ज़रूरत पड़े तो इसे फ़िरसे दोहराएं।
2. ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है :
अपनी डल त्वचा पर बर्फ़ लगाकर उसे निखारें| बर्फ़ की ठंडक आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देगी जिससे आपकी त्वचा का रंग और निखरेगा| आपका चेहरा बिना मेकअप लगाए चमकेगा, सुबह उठते साथ ही बर्फ़ लगाने से आपकी त्वचा को एक अच्छा एक्सरसाइज मिलेगा ।
कैसे लगाएं: अपने चेहरे को धोएं और उसे तौलिये से पोछें| बर्फ़ के टुकड़े को एक साफ़ पेपर की तौलिये या प्लास्टिक बैग में लपेट कर उसे अपने चेहरे और गर्दन का मसाज करें| अधिक ज़ोर से मालिश करें क्योंकि उससे आपकी त्वचा पर नुकसान पड़ सकता है| अपनी आँखों के आस-पास रगड़ें और चेहरे से पानी को पोछने के बजाए उसे खुद ही सूखने दें।
3. आँखों की सूजन को घटाता है :
हर तरह का कोल्ड पैक सूजी या थकी हुई आँखों के लिए काफ़ी अच्छा होता है और इन कोल्ड पैक में आते हैं वो प्लेन बर्फ़ के टुकड़े या वो टुकड़ें जो दूध या ग्रीन टी से बनाये गए हों| क्योंकि आपकी आँखों के आस-पास की त्वचा काफ़ी नाज़ुक होते हैं इसलिए बर्फ़ के टुकड़ों को अधिक समय तक अपनी आँखों के नीचे ना रगड़ें।
कैसे लगाएं:
साधारण पानी, ग्रीन टी या दूध से बर्फ़ के टुकड़े बनाएं| अपने मुँह को धोकर उसे सुखाएं और उस बर्फ़ के टुकड़े को पेपर की तौलिये या प्लास्टिक बैग में लपेट कर अपनी आँखों पर कम समय तक रगड़ें, एक बार जब ये हो जाए तो अपनी त्वचा को तौलिये से पोछ लें।
4. त्वचा को एक्सफोलिएट करता है :
एक सस्ते फेशियल के लिए, अपनी त्वचा के लिए दूध के इस्तेमाल से बर्फ़ के टुकड़े तैयार करें| दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आपके डेड सेल का सफाया करेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा| आप खीरे या ब्लूबेरी के इस्तेमाल से भी बर्फ़ के टुकड़े तैयार कर सकती हैं, ये आपकी त्वचा को में चमक प्रदान करेगा।
कैसे लगाएं: अपनी पसंद की चीज़ों को इस्तेमाल कर के बर्फ़ के टुकड़े तैयार करें| अपने मुँह को धोएं और उसे सूखा कर आहिस्ते-आहिस्ते बर्फ़ के टुकड़े को अपनी त्वचा पर तब तक रगड़ें जब तक बर्फ़ पिघल ना जाए| इसे लगाने के बाद अपने चेहरे को हल्का गर्म पानी से धोएं।
5. नैचरल प्राइमर का काम करता है :
क्या आप फाउंडेशन के नीचे प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं? अगली बार मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर बर्फ़ रगड़ें! ये आदत आपके चेहरे पर मौजूद छेद को घटाएगा और आपको बेदाग़ दिखायेगा।
6. त्वचा को ऑयली लगने से रोकता है :
ऑयली त्वचा अधिकतर महिलाओं के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय रहती है| लेकिन परेशान ना हों, आपको केवल बर्फ़ के टुकड़े की आवश्यकता है! बर्फ़ के टुकड़े आपकी त्वचा पर चिपचिपा पन को घटाते हैं और उसे तरो-ताज़ा कर देते हैं।
कैसे लगाएं: अपना मुँह धोने के फ़ौरन बाद अपनी त्वचा पर वर्फ़ के टुकड़ों को रगड़ें| इसे करने के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं|
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

No comments :
Post a Comment