आरती बाल कृष्ण जी की

No comments :






|| आरती बाल कृष्ण जी की ||

||ॐ||



बलदाऊ के छोटे भैया, कनुआ कहि कहि बोले मैया ||
परम मुदित मन लेत बलैया, अपना सरबस इनको दीजै ||

आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जनम सफल कर लीजै ||
श्री राधावर कृष्ण कन्हैया, ब्रज जन को नवनीत खवैया ||

देखत ही मन लेत चुरैया, यह छवि नैनन में भरि लीजै ||
आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ||

तोतली बोलन मधुर सुहावै, सखन संग खेलत सुख पावै ||
सोई सुक्ति जो इनको ध्यावे, अब इनको अपना करि लीजै ||

आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ||
श्री यशोदा का परम दुलारा, बाबा के अँखियन का तारा ||

गोपियन के प्राणन से प्यारा, इन पर प्राण न्योछावर कीजै ||
आरती बाल कृष्ण की कीजै, अपना जन्म सफल कर लीजै ||

||ॐ||

No comments :

Post a Comment