संतोषी माता की आरती
|| संतोषी माता की आरती ||
जय संतोषी माता मईया जय संतोषी माता |
||ॐ||
अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता || जय ||
सुन्दर चीर सुनहरी, माँ धारण कीन्हों |
हीरा पन्ना दमके, तन ॠंगार लीन्हों || जय ||
गेरु लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे |
मन्द हसंत करुणामयी, त्रिभुवन मन मोहे || जय ||
स्वर्ण सिंहासन बैठी, चवर ढुरे प्यारे |
धूप, दीप, मधुमेवा, भोग धरे न्यारे || जय ||
गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे सन्तोष कियो |
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो || जय ||
शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही |
भक्ति मण्डली छाई कथा सुनत मोही || जय ||
मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई |
विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई || जय ||
भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजे |
जो मन बसे हमारे, इच्छा फ़ल दीजे || जय ||
दुःखी दरिद्री रोगी, संकट मुक्त किये |
बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिये || जय ||
ध्यान धरयो जान तेरो, मन वांछित फ़ल पायो |
पूजा कथा श्रवण कर, घर आन्न्द छायो || जय ||
शरण गहे की लज्जा, रखियो जगदम्बे |
संकट तू ही निवारे, दयामयी माँ अम्बे || जय ||
संतोषी माँ की आरती, जो कोई गावे, मईया प्रेम सहित गावे |
ऋद्धि - सिद्धि, सुख - सम्पत्ति, जी भर पावे || जय ||
||ॐ||
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Good information
ReplyDelete