ऑटो चलाने वाले पिता की बेटी बनी न्यायधीश

No comments :
ऑटो चलाने वाले पिता की बेटी बनी न्यायधीश

इससे पहले की सपने सच हो आपको सपने देखने होंगे - Dr APJ Abdul Kalam


 जो लोग सपने देखते है उन्हीं के सपने साकार होते है ।कुछ बनाने के लिए बुनियादी तौर पर कुछ इस तरह के लोग होते है जो चीजें हासिल करने के लिए वादे पूरे करते है ।



देहरादून की रहने वाली पूनम टोडी ने मिसाल कायम करते हुए पीसीएस (जे) पेपर में उत्तराखंड टॉप कर अपने राज्य का मान बढ़ाया है। पूनम के पिता अशोक टोडी एक ऑटो चालक है । पूनम की माता लाता बेटी की कामयाबी से फूले नही समा रही ।



पिता की मेहनत ने नही आने की आर्थिक तंगी आड़े 

देहरादून के नेहरू कॉलोनी बी ब्लॉक की ऑटो चालक की लड़की पूनम टोडी ने बताया पिता की मेहनत ने कभी भी आर्थिक तंगी से गुजरने नही दिया । पूनम बताती है पापा 400- 500 रुपये ही कमा पाते थे।  इस कम आमदनी मैंं परिवार का भरण पोषण बहुत मुश्किल से किया। उनके दो भैया ओर एक बहन है। जिनमे उन्होंने कोई फर्क नहीं किया।







No comments :

Post a Comment