श्रीलंका को हरा फाइनल में जगह पक्की करेगा भारत?

1 comment :
भारत और श्रीलंका के बीच निदाहास ट्रॉफी का आज का मैच सोमवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा। कप्‍तान रोहित शर्मा के पास श्रीलंका से पहले मैच में मिली हार का बदला लेने का भी मौका होगा।  अभी सिरीज में भारत, श्रीलंका, और बांग्लादेश की टीमों ने एक-एक मैच जीता है और सभी टीमें बराबर अंक हैं।




अपनी गलती सुधरेगा भारत -
भारत को उसके पहले ही मैच में श्रीलंका से पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर खुद को मुकाबले में बनाए रखा है। वहीं श्रीलंका को भी मैच में बांग्लादेश के हाथों पांच विकेट से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी थी, जिससे वह फाइनल में स्थान पक्का करने से रह गया। आज होने वाले मैच में अब दोनों ही टीमों के पास फाइनल में जगह बनाने का बराबर का मौका है। हालांकि भारत की युवा टीम इस मैच में निश्चित ही पिछली गलतियों से सबक लेते हुए पटरी पर लौटने और सीरीज के पहले मैच में हुई  हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।

भारत की इस सीरीज में शुरुआत अच्छी नहीं रही, उसे पहले मैच में मेजबान से 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। मगर इसके बाद रोहित शर्मा के कप्तानी वाली युवा टीम ने जोरदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया।

संभावित टीम -

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन,  मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, सुरेश रैना, दीपक हूडा, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनाडकट,वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल,  मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत।

 दिनेश चंडीमल (कप्तान), सुरंगा लकमल, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका,दनुश्का गुनाथिलाका,  कुसल परेरा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरू उदाना,नुवान प्रदीप, दुश्मंथा चमीरा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, अमिला अपोंसो । 

1 comment :